मोर्ने मॉर्कल बनाए गए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के गेंदबाज़ी कोच
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पेसर मोर्ने मॉर्कल को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाज़ी कोच बनाया गया है और बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने 'पीटीआई' से उनकी नियुक्ति की पुष्टि की है। 39 वर्षीय मॉर्कल टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद थे। गौरतलब है, लखनऊ सुपर जायंट्स में गंभीर व मॉर्कल ने एकसाथ काम किया था।