मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, 28 साल बाद एशियन गेम्स में भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं की 49-किलोग्राम स्पर्धा में 198 किलोग्राम वज़न उठाकर रजत पदक जीता है। यह एशियन गेम्स में उनके करियर का पहला पदक है। 32-वर्षीय चानू ने स्नैच में 87-किलोग्राम और क्लीन ऐंड जर्क में 111 किलोग्राम वज़न उठाया। गौरतलब है, 28 साल में एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग में यह भारत का पहला पदक है।