एशियन गेम्स 2026 पदक से सारा दबाव हट गया, बहुत हल्का महसूस कर रही हूं: मीराबाई चानू
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं की 49-किलोग्राम स्पर्धा में 198-किलोग्राम वज़न उठाकर रजत पदक जीतने को लेकर कहा है, "12-साल बाद यह पदक मिला...अब बहुत हल्का महसूस हो रहा है।" उन्होंने कहा, "इस पदक के साथ मेरा जीवन पूर्ण हो गया है...जब से मैंने ओलंपिक में कदम रखा, तभी से मेरा सपना एशियाड में पदक जीतने का था।"