बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी पर भड़के अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन, बोले- मेरा भरोसा तोड़ा
उत्तर प्रदेश के औरैया में अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची और बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी के बीच विवाद हो गया है। मार्विन ने आरोप लगाया कि टेसू-झेंझी कार्यक्रम में बिना जानकारी दिए शिवानी ने उनका चेहरा काला कर मजाक उड़ाया और भरोसा तोड़ा। वहीं, शिवानी ने रोते हुए सफाई दी कि उन्होंने हमेशा मेहमान का सम्मान किया।