मेरठ कांड का खौफ! मर्डर के डर से यूपी के शख्स ने पत्नी की प्रेमी से करवाई थी शादी
संतकबीर नगर (यूपी) में हाल ही में एक शख्स ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, शख्स ने खुलासा किया कि वह मेरठ के सौरभ हत्याकांड से बुरी तरह डरा हुआ था जहां मुस्कान नामक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के बाद शव के 15 टुकड़े कर दिए थे।