मेरठ-प्रयागराज के बीच बना यूपी का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिनों के लिए रहेगा टोल-फ्री
यूपी सरकार ने घोषणा की है कि मेरठ से प्रयागराज तक बना राज्य का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिनों तक टोल-फ्री रहेगा। यह छूट एक्सप्रेसवे के कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की तारीख से लागू होगी। गौरतलब है कि टोल-फ्री अवधि के दौरान टोल वसूलने वाली कंपनियों को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई यूपी सरकार करेगी।