मेरठ मर्डर केस में मुस्कान और साहिल को मिला सरकारी वकील
मेरठ (यूपी) में सौरभ हत्याकांड मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल को सरकारी वकील मिल गया है। सीनियर वकील रेखा जैन दोनों का पक्ष कोर्ट में रखेंगी। दोनों ने सरकारी वकील मुहैया कराने की मांग की थी। वहीं, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उदयवीर सिंह ने कहा कि संविधान के मुताबिक हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है।