UP में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का एलान, अलर्ट पर पुलिस; भारी संख्या में फोर्स तैनात
मेरठ (यूपी) में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा के बाद मंगलवार को पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर रहा और भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई। इसे लेकर हिंदूवादी नेता समेत कई को हाउस-अरेस्ट किया गया। शाम को मस्जिद के बाहर पहुंचे लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।