मेला घूमने गई नाबालिग लड़की का यूपी में हुआ गैंगरेप, धर्म परिवर्तन का भी बनाया गया दबाव
पुलिस ने बताया है कि बांदा (यूपी) में मेला घूमने गई एक नाबालिग लड़की को दो युवकों ने अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसका कथित तौर पर गैंगरेप किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने कथित रूप से उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया और पीड़िता किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और अगली सुबह घर पहुंची।