मील के पत्थर के अलग-अलग रंगों का क्या होता है मतलब?

मील के पत्थर के ऊपरी हिस्से पर पीला रंग नैशनल हाईवे जबकि हरा रंग स्टेट हाईवे को दर्शाता है। मील के पत्थर के ऊपरी भाग पर काला रंग होने का मतलब है कि आप ऐसी सड़क पर सफर कर रहे हैं जिसकी ज़िम्मेदारी ज़िला प्रशासन की है। नारंगी रंग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क को दर्शाता है।

Load More