मिल्की-वे में पाए गए शुगर के अणुओं ने शायद धरती पर जीवन की शुरुआत में की होगी मदद: स्टडी
वैज्ञानिकों ने मिल्की-वे के केंद्र में 'एरिथ्रुलोज़' की खोज की है जो अंतरिक्ष में पाई गई पहली असली शुगर है। बकौल शोधकर्ता, शुगर के ऐसे अणु करीब 4-अरब साल पहले पृथ्वी पर पहुंचे होंगे और जीवन की उत्पत्ति में मददगार रहे होंगे। शुगर, ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ डीएनए/आरएनए और अन्य जैविक अणुओं के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती है।