मालिक का पता लगाने के लिए राजस्थान में थाने में बंधी रही भैंसें, पहचान के लिए लाए गए पड़वे
जोधपुर (राजस्थान) में बीते दिनों 3 भैंसों के असली मालिक का पता लगाने के लिए पुलिस ने भैंसों को 3 दिन तक थाने में बांधे रखा। पुलिस ने बताया कि भैंसों के मालिक का पता लगाने के लिए पड़वों (भैंस के बच्चे) को थाने लाया गया व उनके दूध पीने पर भैंसों को शख्स को सौंप दिया गया।