मालिक को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ गया पालतू कुत्ता, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
करनाल (हरियाणा) में अपने मालिक को बचाने के लिए एक कोबरा से लड़ते हुए पालतू कुत्ते की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मालिक की तरफ बढ़ रहे सांप को देखकर कुत्ता उसपर झपटा था। मालिक के मुताबिक, कुत्ते की हालत तेज़ी से बिगड़ी और कुछ ही मिनटों में ज़हर उसके पूरे शरीर में फैल गया।