मालेगांव ब्लास्ट केस का गवाह 17 साल से लापता, कोर्ट ने घोषित की 'सिविल मृत्यु'

2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस के गवाह दिलीप पाटीदार का उनकी रहस्यमय गुमशुदगी के 17-वर्ष बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर इंदौर (एमपी) की एक अदालत ने परिवार की गुहार पर उनकी 'सिविल मृत्यु' घोषित की है। जब कोई व्यक्ति 7-वर्ष या उससे अधिक समय से लापता हो तो कानूनी तौर पर उसे मृत घोषित कर दिया जाता है।

Load More