मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट ने मृतकों के परिजन को ₹2 लाख मुआवज़ा देने का दिया आदेश
एनआईए की विशेष अदालत ने मालेगांव ब्लास्ट केस में मृतकों के परिजन को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50,000-50,000 मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। मामले में बरी होने के बाद पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि यह भगवा की जीत है। गौरतलब है कि कोर्ट ने मामले में सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है।