मालेगांव ब्लास्ट केस में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जारी ज़मानती वॉरंट किया गया स्थगित
मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जारी ज़मानती वॉरंट स्थगित कर दिया है क्योंकि वह मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक अस्पताल में अपना इलाज करवा रही हैं। गौरतलब है, प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ नवीनतम वॉरंट 13 नवंबर को जारी हुआ था।