मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद सेना ने कर्नल पुरोहित को दी प्रमोशन की मंज़ूरी
मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति देने की मंज़ूरी दे दी है। कर्नल पुरोहित को मामले में आरोपी बनाया गया था और वह करीब 9 साल जेल में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह निर्णय आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल (AFT) के निर्देशों के बाद लिया गया।