मिल गया पहलगाम का पाकिस्तान कनेक्शन, पाक सेना का पूर्व पैरा कमांडो निकला आतंकी मूसा
पहलगाम हमले में शामिल रहे एक आतंकी की पहचान हाशिम मूसा के तौर पर हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मूसा पाकिस्तानी सेना की स्पेशल फोर्सेज़ का पूर्व पैरा कमांडो है और अब लश्कर-ए-तैयबा संग काम कर रहा है। बकौल रिपोर्ट, उसे जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों पर हमले करने के लिए भेजा गया था।