माल्या ने कहा- 2016 में वित्त मंत्री को बताकर भारत छोड़ा था; कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने 2016 में भारत छोड़ने को लेकर एक पॉडकास्ट में कहा है, "मैंने एयरपोर्ट जाने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली को फोन किया था...फिर मैंने दिल्ली से लंदन की उड़ान ली थी।" इस पर कांग्रेस ने कहा, "विदेश मंत्री पाकिस्तान को बता कर हमला करते हैं...वित्त मंत्री को बता कर भगोड़े देश से भागते हैं।"