मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन ने 'खराब हवा' के कारण बीच में छोड़ा निखिल कामत का पॉडकास्ट
ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने दीर्घायु पर बात करने के लिए अमेरिकी ऐंटी-एजिंग मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन समेत कुछ गेस्ट को अपने पॉडकास्ट पर बुलाया था जिसे उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। उन्होंने कहा, "खराब वायु गुणवत्ता के कारण मैंने पॉडकास्ट छोड़ा...जहां हम थे वहां बाहरी हवा आ रही थी जिससे मेरा एयर प्यूरीफायर भी अप्रभावी हो गया था।"