मुलायम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके BJP नेता की यूपी में ज़हरीला इंजेक्शन लगाकर की गई हत्या
संभल (यूपी) में 65-वर्षीय बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की कथित तौर पर पेट में ज़हरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है इसलिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। गौरतलब है, गुलफाम ने 2004 में सपा संस्थापक (दिवंगत) मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विधानसभा उप-चुनाव लड़ा था।