मुलायम सिंह को मिली कोठी अब नहीं रहेगी सपा के पास, यूपी के पॉश इलाके में ₹250/माह था किराया
मुरादाबाद (यूपी) के पॉश इलाके में सपा को दी गई सरकारी कोठी का ज़िला प्रशासन ने आवंटन रद्द कर 30-दिन में खाली करने को कहा है। यह कोठी 1994 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को ₹250/माह किराए पर आवंटित की गई थी। बकौल ज़िलाधिकारी, मुलायम सिंह के निधन के बाद सपा ने संपत्ति नामांतरण के लिए आवेदन नहीं किया।