मॉलीवुड में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वालों को बचा रही है केरल सरकार: कांग्रेस
केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (मॉलीवुड) में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वालों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िताओं के बयान के आधार पर जांच के लिए वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की जानी चाहिए।