मालीवाल मारपीट केस के आरोपी विभव HC के ज़मानत न देने के फैसले के खिलाफ पहुंचे SC
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार ने ज़मानत देने से इनकार करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। 12 जुलाई को विभव की ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। विभव को पुलिस ने 18 मई को गिरफ्तार किया था।