मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली HC ने खारिज की विभव कुमार की ज़मानत याचिका
'आप' की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार की ज़मानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने विभव की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि राहत देने के लिए कोई उचित आधार नहीं है। मामले में 18 मई को विभव को गिरफ्तार किया गया था।