मालदीव की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में सहयोग के लिए मुइज़्ज़ू ने जताया भारत का आभार
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने देश की कमज़ोर अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में मदद करने के लिए भारत और चीन का आभार जताया है। मुइज़्ज़ू ने मालदीव के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में कहा, "मैं मालदीव के लोगों की ओर से देश की आर्थिक संप्रभुता कायम रखने में सहयोग के लिए चीन और भारत...का आभार व्यक्त करता हूं।"