मालदीव के राष्ट्रपति अगले सप्ताह 5 दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू 6 से 10 अक्टूबर तक 5 दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मुइज़्ज़ू की यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग को रफ्तार मिलेगी और लोगों के बीच संबंधों में मज़बूती आ सकती है। बकौल विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुइज़्ज़ू द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।