मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने अपनी बेगम के साथ किया ताजमहल का दीदार

भारत दौरे पर आए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ आगरा (यूपी) स्थित ताजमहल का दीदार किया। दोनों ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो शूट करवाया और इस दौरान ताजमहल पर्यटकों के लिए 2 घंटे तक बंद रहा। मुइज़्ज़ू ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

Load More