मालदीव टूरिज़्म ने भारतीय टीम को T20 विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए किया आमंत्रित

मालदीव टूरिज़म ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया है। जारी बयान में कहा गया है, "आपका आदर-सत्कार करना हमारे लिए गर्व की बात होगी। आपकी अच्छी यादों, आरामदायक सफर का ध्यान रखेंगे।" गौरतलब है, वहां के नेताओं द्वारा विवादित बयान दिए जाने के बाद भारत में 'बॉयकॉट मालदीव्स' ट्रेंड हुआ था।

Load More