विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि मालदीव में भारत यूपीआई भुगतान सेवा शुरू करेगा जिसके लिए दोनों देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते का मालदीव के पर्यटन क्षेत्र पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गौरतलब है कि विदेश मंत्री जयशंकर 9 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक मालदीव के दौरे पर हैं।