मालदीव में रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर लगाई गई PM मोदी की विशाल तस्वीर

मालदीव की राजधानी माले में रक्षा मंत्रालय की इमारत पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल तस्वीर लगाई गई है। भारत-मालदीव के बीच पिछले साल उपजे तनाव के बाद प्रधानमंत्री आज (शुक्रवार) मालदीव पहुंचे हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया है। गौरतलब है, कुछ महीनों पहले तक मालदीव में 'इंडिया आउट' के पोस्टर लगे थे।

Load More