मालदीव में समुद्र किनारे 'ध्यान' लगाते दिखे तेज प्रताप यादव, शेयर किया वीडियो
बिहार के पूर्व मंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मालदीव में समुद्र किनारे ध्यान लगाने की मुद्रा में बैठे दिख रहे हैं। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद मालदीव ट्रिप पर गए तेज प्रताप ने लिखा, "शांति जीवन का अनिवार्य हिस्सा है।"