मिलने आ रहे हैं तो 'बुके' की जगह 'बुक' दें: चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है, "2019 की तरह फिर से आग्रह है कि अगर आप मुझसे मिलने आ रहे हैं तो 'बुके' की जगह 'बुक' (किताब) दें।" सोरेन ने कहा, "जेल में रहने के दौरान आप सबके द्वारा उपहार में मिलीं किताबों को पढ़ने का काफी समय मिला...इसके लिए धन्यवाद।"