मिलने थे ₹35 LPA, मिले ₹6.5 LPA; टेक फ्रेशर बोला- इंटर्नशिप में डबल पैसे मिल रहे थे
रेडिट पर एक टेक फ्रेशर ने बताया कि ₹35 LPA के परफॉर्मेंस-आधारित PPO की उम्मीद में उसने कैंपस प्लेसमेंट के अन्य अवसर छोड़े थे। हालांकि, कंपनी ने AI प्रोजेक्ट्स के लिए बजट शिफ्ट का हवाला देकर PPO रद्द कर दिया। बकौल इंजीनियर, अब उसे ₹6.5 LPA की नौकरी स्वीकार करनी पड़ी और यह सैलरी उसके इंटर्नशिप स्टाइपेंड की आधी है।