मिलबेन के आरोप 'CJP को अमेरिकी दानदाताओं से मिल रहा चंदा' पर अभिजीत ने दिया जवाब
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने गायिका मैरी मिलबेन के आरोपों 'अमेरिका के कुछ दानदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों को फंडिंग कर रहे' पर कहा है, "विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार किसने दिया?" उन्होंने कहा, "हम अपने मुद्दों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं...हमें बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की ज़रूरत नहीं है।"