मौलवी से यूपी में जबरन लगवाया गया 'जय श्री राम' का नारा, आरोपी बोला- 'मुल्ला तुम्हारा क्या काम?'
यूपी के गाज़ियाबाद में एक मौलवी से ज़बरदस्ती 'जय श्री राम' का नारा लगवाने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पीड़ित एक सोसायटी में उर्दू पढ़ाता था और इसी सिलसिले में सोसायटी में जाने पर आरोपी ने उसे रोककर कहा था, "मुल्ला तुम्हारा यहां क्या काम, बोलो जय श्री राम।"