मेवाड़ की रानी कर्णावती ने मुगल बादशाह हुमायूं को भेजी थी राखी, जानें क्या है मशहूर कहानी
मेवाड़ के राजा राणा सांगा की पत्नी रानी कर्णावती और मुगल बादशाह हुमायूं से जुड़ी एक कहानी बहुत प्रचलित है। माना जाता है कि 1535 में जब गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह ने चित्तौड़ पर हमला किया था तब रानी कर्णावती ने हुमायूं से मदद मांगते हुए उन्हें राखी भेजी थी। हुमायूं ने मदद के लिए कदम भी बढ़ाया था।