मीशो का इस साल आ सकता है आईपीओ, ₹8,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में कंपनी
'मनीकंट्रोल' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी मीशो अगले कुछ हफ्तों में सेबी के पास अपना आईपीओ आवेदन जमा कर सकती है और इसकी लिस्टिंग इस साल सितंबर-अक्टूबर तक हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि मीशो ने अपने आईपीओ के लिए करीब ₹8,500 करोड़ का वैल्यूएशन लक्ष्य तय किया है।