मुशीर खान ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को दिया दलीप ट्रॉफी में अपने शतक का श्रेय
दलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी की तरफ से खेलते हुए बल्लेबाज़ मुशीर खान ने शतक जड़ा और इसका श्रेय शुभमन गिल व ऋषभ पंत को दिया है। मुशीर ने कहा कि गिल और पंत जैसे बल्लेबाज़ों के साथ बातचीत ने उन्हें खेल में मदद की। बकौल मुशीर, रन बनाने से ज़्यादा अधिक गेंदें और पूरे दिन खेलने पर उनका ध्यान था।