मेसी के संन्यास पर उनके बेस्ट फ्रेंड ने लिखा भावुक संदेश
लियोनेल मेसी के सबसे करीबी दोस्त और अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल ने उनके रिटायरमेंट पर भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा, "देश के लिए तुम्हारा निस्वार्थ प्रेम, नेतृत्व और टीम में आने वाले हर खिलाड़ी को अपनापन महसूस कराना...इसके लिए धन्यवाद। तुम अंदाज़ा नहीं लगा सकते कि तुमने हमारे चेहरों पर कितनी मुस्कान बिखेरी! तुम अमर हो।"