मेसी ने रचा इतिहास, लगातार 7 FIFA वर्ल्ड कप मैचों में गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर बने
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी लगातार 7 फीफा वर्ल्ड कप मैचों में गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। जॉर्डन के खिलाफ दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे 39-वर्षीय मेसी ने 80वें मिनट में फ्री-किक से गोल किया। उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अब तक छह गोल किए हैं। अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया।