मिसाइल हमलों के खतरे से डरा UAE, बीते 24 घंटों में क्या-क्या हुआ?
यूएई मिसाइल हमलों के खतरे के बीच बुधवार को हाई अलर्ट पर रहा। यूएई ने ईरान पर दो मिसाइलों से हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया जो पानी में गिर गईं। हालांकि, ईरान ने मिसाइल दागने से इनकार किया। क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के चलते यूएई ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन निलंबित कर दिए हैं।