मुस्कान ने अपने पति सौरभ को बेहोश करने के लिए खरीदी थीं कौनसी दवाइयां? सामने आया बिल
मेरठ (यूपी) के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान ने अपने पति को बेहोश करने के लिए जो दवाइयां खरीदी थी उसका मेडिकल बिल सामने आया है। मुस्कान ने इन्हीं दवाओं का इस्तेमाल कर सौरभ को बेहोश किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने ड्रग विभाग के अधिकारियों के साथ उस मेडिकल स्टोर पर छापेमारी भी की।