मुस्कान ने प्रेमजाल में फंसाकर करवाया कत्ल: साहिल से मिलने पहुंची नानी का बयान
मेरठ के सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल से मिलने जेल पहुंची उसकी नानी ने सौरभ की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि साहिल को नशे की लत लग गई थी और यह घटना उसी का नतीजा है। बकौल नानी, मुस्कान ने साहिल को प्रेमजाल में फंसाकर उससे कत्ल करवाया।