मुस्कान-साहिल ने सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के क्यों किए टुकड़े? उन्होंने बताई वजह
मुस्कान व साहिल ने पूछताछ में सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने का कारण बताया है। 'इंडिया टीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने लाश की पहचान मुश्किल बनाने के लिए ऐसा किया। बकौल रिपोर्ट, उन्होंने सौरभ की उंगलियों को काट दिया ताकि पुलिस फिंगरप्रिंट से उसकी पहचान न कर सके।