मैसाचुसेट्स ने 15 अगस्त को 'इंडिया डे' किया घोषित

मैसाचुसेट्स (अमेरिका) की गवर्नर मॉरा हेली ने राज्य के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान को लेकर 15-अगस्त को 'इंडिया डे' घोषित किया है और राज्य के निवासियों से इस अवसर के आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। गवर्नर ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने चिकित्सा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कारोबार और लोकसेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Load More