मिस टेक्सस यूएसए में हिस्सा लेने वाली सबसे बुज़ुर्ग प्रतिभागी बनी 71 वर्षीय महिला
मारिसा टीजो नामक 71-वर्षीय महिला मिस टेक्सस यूएसए में हिस्सा लेने वालीं सबसे उम्रदराज प्रतिभागी बन गई हैं। इस पैजेंट का खिताब 22-जून को एरिएना वेयर नामक महिला ने जीता। टीजो ने कहा, "उम्मीद है कि...मैं महिलाओं को अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर सकूंगी और साबित कर सकूंगी कि सुंदरता उम्र से नहीं मापी जाती।"