मिस्ट्री मैन के साथ विंबलडन में दिखीं उर्वशी रौतेला, तस्वीर शेयर कर हार्ट इमोजी से छिपाया चेहरा
ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने लंदन में विंबलडन 2025 के फाइनल से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में उर्वशी एक 'मिस्ट्री मैन' के साथ नज़र आ रही हैं और उन्होंने हार्ट इमोजी से उस शख्स का चेहरा छिपा दिया है। उर्वशी ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन से भी मुलाकात की।