मुंबई में आयोजित हुए मिस्टर इंडिया 2025 के सीज़न 2 का विजेता बिहार के शिवम सिंह को चुन लिया गया है। वह आने वाले मिस्टर वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, एबेल बिजू को मिस्टर इंडिया सुपरनैशनल 2026 चुना गया। इस इवेंट में मिस्टर इंडिया राइज़िंग स्टार 2025 का खिताब शिव चोरडिया ने अपने नाम किया।