मिस्टर ट्रंप, तुमने शुरू किया अब हम खत्म करेंगे: चेतावनी देते हुए ईरानी मीडिया
ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान की सरकारी मीडिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है, "तुमने शुरू किया है और अब हम खत्म करेंगे।" सरकारी मीडिया ने पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) के अमेरिकी सैन्य अड्डों का मैप भी जारी किया। ईरान ने इसे आपराधिक व्यवहार बताया है।